अंब :राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रखा गया कमरे का नींव पत्थर

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में ग्राम पंचायत चौकी मनियार के प्रमुख समाजसेवी, शिक्षाविद् (यूनेस्को सीनियर एडवाइजर) डाक्टर रमेश चंद्र शर्मा के द्वारा विद्यालय को एक कमरे के लिए धनराशि भेंट की गई। डॉक्टर रमेश चंद्र शर्मा ने 1953 में इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी और वह अपने समय में एक मेधावी छात्र हुआ करते थे और अब उन्होंने अपने इस विद्यालय के विकास के लिए एक कमरे के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई और आज उन्हीं के कर कमलों के द्वारा विधायक बलबीर सिंह ,प्रधानाचार्य तरसेम लाल धीमान व प्रधान निशा ठाकुर व समस्त स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में आज इस कमरे का नींव पत्थर रखा गया माननीय विधायक चिंतपूर्णी बलबीर चौधरी ने समाजसेवी डाक्टर रमेश चंद्र शर्मा का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया। माननीय प्रधानाचार्य तरसेम लाल ने समाजसेवी डा रमेश चंद्र शर्मा का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और विद्यालय के लिए दिए योगदान के लिए सराहना की



