झारखंड हिंसा में कई पुलिसवाले हुए घायल

झारखंड की राजधानी रांची में बीते शुक्रवार को हुई हिंसा और बवाल पर एसपी सिटी अंशुमान कुमार ने कहा है कि पहली गोली भीड़ की ओर से चलाई गई थी, जिसके जवाब में पुलिस ओर फायरिंग की गई। इस हिंसा में कई पुलिसवाले घायल हुए हैं, लेकिन काम पर डटे हुए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयानों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुआ था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो मामला और बिगड़ गया। हालात इस कदर बिगड़े की पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। हिंसा के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने कहा कि रांची के जिस मेन रोड इलाके में हिंसा हुई, वहां घटना के एक दिन पहले रात को बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पोस्टर बांटे गए थे। पोस्टर में मुस्लिम समाज के लोगों को शुक्रवार को इक_ा होने की बात लिखी थी। घटना वाले दिन नमाज के बाद इकरा मस्जिद के बाहर तकरीर हुई, जिसके बाद प्रदर्शन मार्च दूसरी तरफ रवाना हुआ था। कुछ देर बाद जुलूस फिर लौटा और मस्जिद के सामने से होकर हनुमान मंदिर की ओर बढऩे लगा। इस बीच माहौल बिगडऩे लगा। पुलिस को शक है कि कुछ बाहरी तत्व इसमें शामिल हो सकते हैं। कई सारे ऐसे चेहरे भीड़ में शामिल थे जो पहले नहीं देखे गए थे।



