अपराध
कांगड़ा : मटौर शिमला एनएच पर भूस्खलन दोनों तरफ लगा जाम

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में बरसात की शुरुआत में ही भूस्खलन आदि घटनाएं सामन आने लगी हैं। कांगड़ा जिला में भारी बारिश के बाद रविवार सुबह मटौर शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। इस वजह से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है। वाहनों की लंबी कतार एनएच पर लग गई है।
आज हिमाचल में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा भी हो रही है। जिसके लिए जा रहे युवाओं को काफी दिक्कत हुई। शनिवार रात को हुई बारिश से कांगड़ा के कई मार्ग बंद पड़े हैं।



