शिक्षा
शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा संपन्न
- हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आज लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा पुलिस के सख्त पहरे के बीच हुई। हिमाचल में 1.334 कांस्टेबल के लिए करीब 75,687 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पेपर लीक मामले में फंसे 116 आरोपी अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठ
पाए। इससे पहले लीक हुए पेपर में 75,803 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पूरे प्रदेश में कुल 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा 12 बजे की थी पर अभ्यर्थियों को 9 बजे ही बुला लिया था।



