अपराध
केलांग: लाहौल में भारी बरसात के कारण बढ़ा जलस्तर, नदी नालों से रहें दूर

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में भारी बरसात के कारण सभी नदी नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है। और बहाव तेज हो गया है। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से स्थानीय जनता व पर्यटकों को हिदायत दी गई है। कि वे नदी नालों की तरफ न जाएं। नालों के ऊपर बने पुल भी असुरक्षित होने का खतरा है इसलिए वाहनों की आवाजाही सावधानीपूर्वक करें, ताकि जान माल की हानि न हो। अधिक जानकारी के लिए लाहौल स्पीति जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 9459461355 या कंट्रोल रूम 8988092298 पर संपर्क करें।



