अपराध
कुल्लू: बस हादसा मृतकों व घायलों की हुई पहचान
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में हुए बस हादसे में कुल 12 लोगों की जान गई है। और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। मृतकों व घायलों की पहचान हो गई है। सड़क हादसे में मृतकों में आठ एक ही गांव या आसपास के गांव से थे, वहीं छह लाग तो एक ही गांव के थे। साथ ही दो नेपाल और एक बिहार निवासी था। नेपाल निवासी मां और बेटे ने दम तोड़ा है।



