शिक्षा

ज्वालामुखी :आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक तथा आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे पांच पद

बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक तथा सहायिका के पांच पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत धनोट के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत घुरकाल के घुरकाल, अंब पठियार के अंब पठियार-1, सीहोरपाई के जजवाड़, गाहलियां के रूकवालाहड़ एवं डोहग देहरियां के डोहग देहरियां केंद्रों में सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित अपना प्रार्थना पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में 26 जुलाई 2022 तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों के लिए 28 जुलाई 2022 को प्रात: 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी और उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए जमा दो जबकि सहायिका के लिए आठवीं पास होना अति आवश्यक है। उम्मीदवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन कर्ता का नाम 1 जनवरी 2022 को संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे में शामिल होना चाहिए। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा कार्यालय संपर्क कर सकते हैं।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button