अपराध
हमीरपुर : पहाड़ी से गिरा मलबा चपेट में आई गाड़ी

सुजानपुर बरसात शुरू होते ही हिमाचल में हादसे भी बढ़ते जा रहे हैं। सुजानपुर जंगलबेरी मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह पहाड़ी का मलबा मुख्य रास्ते से गुजर रही एक गाड़ी पर आ गिरा। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिवार ने गाड़ी के पीछे डिग्गी वाले रास्ते से बाहर निकल कर किसी तरह जान बचाई। जानकारी के अनुसार सुजानपुर जंगल बेरी मुख्य मार्ग पर महली खड्ड के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा और उसी समय एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी। तो गाड़ी मलबे की चपेट में आ गई। गाड़ी में सवाल चालक सतीश कुमार अनीता जानवी शगुन सुनीता और रेखा ग्राम पंचायत जंदरु के रहने वाले हैं।



