मंडी : भवन के गेट से टकराया टिप्पर, तीन की गई जान, एक घायल

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला में बड़ा हादसा पेश आया है। पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खलियार में एक टिप्पर भवन के गेट के साथ टकरा गया । हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। हादसे का शिकार हुए दो लोग पंजाब व बिहार , एक मंडी शहर के बाड़ी का रहने वाला था। शहरी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा बीती रात करीब 12 बजे पेया आया है। चालक रात को टिप्पर में रेत बजरी की सप्लाई लेकर गया था। रेत बजरी उतारने के बाद वापस संपर्क मार्ग से आ रहा था। इस दौरान टिप्पर का पीछे वाला दरवाजा खुला रह गया ।
चालक सहित टिप्पर में सवार अन्य लोगों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया । जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप पहुंचे, तो यहां संपर्क मार्ग पर बने गेट से टिप्पर का दरवाजा फंस गया। जोर का झटका लगने से गेट का बड़ा पिल्लर टिप्पर के कैबिन पर गिर गया। टिप्पर में सवार चारों लोग पिल्लर के नीचे दब गए।



