शिमला : मशोबरा से शिमला आ रही कार खाई में लुढ़की

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के मशोबरा में एक कार खाई में गिरी । हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक मशोबरा से शिमला आ रही कार एचपी 02ए- 1703 रास्ते में अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई।
हादसे में गाड़ी में सवार 28 वर्षीय धर्मवीर पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सोल पीओ बल्देंया तहसील जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति सूरत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना स्ािानीय लोगों ने पुलिस को दी। गाड़ी खाई में काफी अधिक नीचे लुढ़क गई थी।
पुलिस के जवानों ने तुरंत रेस्क्यू आपरेशन चलाया और दोनों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं घायल सूरज को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



