अपराध
ज्वालामुखी : सरकारी पाइप लाइन तोडऩे पर मामला दर्ज

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात शिकायतकर्ता जेई राकेश कुमार जलशक्ति विभाग ज्वालामुखी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बाहनी ( ज्वालामुखी) ने सरकारी पाइप लाइन तोड़ दिया था और अब उसने जल शक्ति विभाग को इसकी मरम्मत करने से मना कर दिया है। जेई राकेश कुमार के ब्यान पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ सरकारी पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाने के चलते उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि जवालामुखी थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



