शिक्षा
नई दिल्ली : जुलाई के अंतिम सप्ताह तक 10वीं व 12 वीं सीबीएसई के टर्म-2 का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने मंगलवार को बताया कि 10वीं और 12वीं के टर्म -2 का रिजल्ट तय शेड्यूल के मुताबिक जुलाई के आखिरी हफ्ते में घोषित कर दिया जाएगा। सीबीएसई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रोग्राम के अनुसार घोषित होने की संभावना है। इसके साथ ही छात्रों को कहा गया है कि परिणाम घोषित होने की तारिख के बारे में वे अफवाहों पर ध्यान न दें।



