अपराध
शिमला : भूस्खलन से मलबे और पत्थरों की चपेट में आई दो नाबालिग एक की गई जान

हिमाचल प्रदेश में मासूनन की शुरुआत के साथ ही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात से शिमला में लगातार भारी बारिश का क्रम जारी है। भारी बारिश के चलते शिमला के ढली इलाके में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की वजह से सड़क किनारे सो रही एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। इनमें एक नाबालिग लड़की व एक युवक है। घायलों का इलाज आईजीएमसी में चल रहा है।



