मंडी : जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला सीसे भराड़ी को

जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिला मंडी से कुल 12 स्कूलों का चयन किया गया। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु ऑनलाइन माध्यम से सभी पाठशालाओं ने राष्ट्रीय पोर्टल पर अपने कार्यों को चित्रों के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से मार्च महीने में अपलोड किया था। जिसमें धर्मपुर प्रथम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी सजाओ पीपलू भी स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्या बीड़ी कश्यप ने बताया की ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि पूरे जिला में 12 स्कूलों में इस स्कूल का चयन स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल शामिल हुए। जबकि मेयर मंडी राज पाल वर्मा, डीपीओ व डाइट प्रिंसिपल बलबीर भारद्वाज व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी की ओर से टीजीटी नॉन मेडिकल उमेश शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया । इस अवसर पर एडीसी मंडी जतिन लाल ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए उन को प्रोत्साहित करें। कुल 12 स्कूलों के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापक इस कार्यक्रम में उपस्थित थे ।



