अपराध
कुल्लू : ब्यास नदी में गिरी कार, रेस्क्यू आपरेशन जारी

आज सुबह ही कोई न कोई दुर्घटना सुनने को मिल रही है। आज दिन पता नहीं किस किस पर भारी पड़ रहा है। कुल्लू में बादल फटने से चार लोग लापता हो गए हैं, तो एक महिला का शव मिला है। शिमला में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से पंजाब की एक नाबालिग की जान चली गई। कुल्लू जिला से ही एक और हादसे की खबर आ रही है। साथ लगते बबेली में एक कार ब्यास नदी में गिर गई। हादसे में दो युवक लापता हैं। कार चालक अरुण बहादुर गंभीर रूप से घायल है। कार मंडी से मनाली की तरफ जा रही थी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया। आईटीबीपी की टीम बुलाई गई है।



