अपराध
धर्मशाला : बरसात शुरू होते ही तबाही का सिलसिला जारी

न्यूज/ अजब-गजब
बरसात शुरू होने को अभी थोड़ा ही समय हुआ तभी इतनी तबाही मची है। आगे चलकर तो भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा सकता है। हिमाचल में भारी बारिश से हुई तबाही के कारण हर दिन हमें यही खबर सुनने पढऩे को मिल रही हैं कि गाड़ी ब्यास में गिरी, कहीं भूस्खलन से गाड़ी के ऊपर मलबा, दो की जान, तीन घायल। आगे चलकर यह बरसात कौन का कहर बरसाने वाली है कोई पता नहीं। इसलिए कहीं ऐसी जगह न जाएं जहां भूस्खलन होने का ज्यादा खतरा हो, पानी का स्तर ज्यादा हो, और बच्चों को खास कर माता-पिता खड्डों, नालों में नहाने न भजें। 8 और 9 जुलाई को फिर से ऑरेंज अलर्ट किया है।



