अपराध

शिमला : झारखंड में हिमाचली छात्रा के साथ छेड़छाड़

आईआईटी की एक छात्रा के साथ झारखंड के खूंटी जिला में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़ता छात्रा हिमाचल प्रदेश की है। आरोप लगा है कि जिला के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ‘एसडीएम सैयद रियाज अहमद पर। अहमद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं। हिमाचल प्रदेश की यह छात्रा इंटर्नशिप के लिए खूंटी गई है। पीडि़ता समेत आईआईटी की आठ छात्राएं कई अन्य छात्रों के साथ इन दिनों खूंटी में इंटर्नशिप के लिए गई हुई हैं।
मामला दो जुलाई का है, छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एसडीएम को हिरासत में लिया है। पीडि़ता के अनुसार इंटर्नशिप कार्यक्रम में आए आईटीआई के छात्र-छात्राओं को एसडीएम रियाज अहमद ने अपने आधिकारिक आवास पर एक जुलाई को पार्टी में बुलाया था। पार्टी देर रात तक चली, सभी लोगों ने शराब पी। एसडीएम ने छात्रा को शराब पीने का ऑफर दिया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। पार्टी खत्म होने के बाद दो जुलाई की सुबह छह बजे के बाद वह एसडीएम आवास से निकल कर डीडीसी आवास परिसर घूमने के लिए चली गई।
पीडि़ता के अनुसार डीडीसी आवास में डीडीसी नीतीश कुमार सिंह अन्य छात्रों के साथ बाहर टहल रहे थे। इसके बाद एसडीएम भी वहां पहुंचे। घूमते हुए पीडि़ता अपने दोस्त के साथ आवास के अंदर चली गई। थोड़ी देर में एसडीएम भी अंदर आ गए। एसडीएम ने पीडि़ता के दोस्त को बाहर भेज दिया तथा उसके हाथ पकड़ अश£ील हरकते करने के साथ अश£ील बातें भी करने लगे। एसडीएम ने पीडि़ता के साथ गलत काम करने की कोशिश की। पीडि़ता के बयान पर एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने एसडीएम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में वह छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप से इनकार करते रहे। उन्होंने कहा छात्रा उन्हें बेवजह फंसा रही है। मंगलवार को पीडि़ता का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज किया गया और मेडिकल जांच की गई। एसडीएम सैयद रियाज अहमद 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। खूंटी में उन्होंने छह जुलाई 2021 को पदभार ग्रहण किया था।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button