अपराध
शिमला : ढली एचआरटीसी वर्कशॉप के पास हुआ भूस्खलन

बरसात शुरू हुई नहीं कि भूस्खलन का दौर शुरू। बुधवार को भारी बताही ओर एह मासूम की जान जाने के बाद आज फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। ढली एचआरटीसी वर्कशाप के पास भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट एक गाड़ी भी आ गई।
सड़क किनारे खड़ी ये गाड़ी एचपी 14 डी 0661 मलबे के नीचे दब गई है। गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। भूस्खलन में किसी भी व्यक्ति को कोई भी चोट नहीं आई है। सिर्फ गाड़ी का ही नुकसान हुआ है। गाड़ी मलबे के नीचे ही दबी हुई है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है।



