अपराध
नाहन : पीडग़ मार्ग पर हुआ हादसा, गई एक की जान

नाहन सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। बुधवार रात करीब आठ बजे चुरवाधार पीडग़ मार्ग के पास एक टेंपो एचपी 16-5181 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह छोटा हाथी पीडग़ मार्ग से राजगढ़ मार्ग पर चुरवाधर में खड़ी कार पर आ गिरा। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। जिसे स्थानीय लोगों ने जब कार से बाहर निकाला तो वह बूरी तरह से घायल था, उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 38 वर्षीय राकेश कुमार शर्मा पुत्र कृष्णदत्त शर्मा निवासर ग्राम नेहरबाग, डाकघर चुरवाधार, तहसील राजगढ का था।



