अपराध
ऊना: डंंपिंग साइट की गिरी निर्माणाधीन दीवार

उपमंडल हरोली के बाथू में गुरुवार सुबह सवेरे एक हादसा पेश आया है। यहां पर स्थित एक क्रैशर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। और लोग भी वहां काम कर रहे थे उन्होंने मलबे के नीचे दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां दो मजदूरों को गंभीर हालत बताते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की निरीक्षण करते हुए जांच कर रही है।



