शिक्षा
धर्मशाला : शिक्षा बोर्ड में भरे जाएंगे आठ पद

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में चौकीदार के चार चपरासी के तीन और ड्राइवर का एक पद भरे जाना है। पद दैनिक भोगी के आधार पर भरे जाएंगे। चपरासी का पद एससी मैन, चपरासी का एक एक पद अनारक्षित एससी मैन और ईडब्ल्यूएस के लिए है। चौकीदार के दो पद अनारक्षित एक ओबीसी और एक ईडब्ल्यूएस के लिए है।
आज से आनॅलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि छह अगस्त है। साथ ही 300 रुपए लेट फीस के साथ 15 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए चपरासी और चौकीदार के पदों के लिए सामान्य और सब कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 600 एससी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपए रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। https:hpbose.org/admin/upload/noti.dept.01.07.2022.pdf



