शिक्षा
हमीरपुर : पोस्ट कोड 831 का फाइनल रिजल्ट निकाला

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने हमीरपुर जुनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड 831 का फाइनल रिजल्ट निकाल दिया है। इसमें तीन को सरकारी नौकरी मिली है। तीनों पद अनुबंध के आधार पर भरे गए हैं। 11 सितंबर 2021 को पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का 24 दिसंबर 2021 का स्किल टेस्ट आयोजित किया गया था। उसके बाद 23 जून 2022 को मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की गई थी। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।



