रांची हिंसा में मारा गया मां का इकलौता बेटा

बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के दौरान रांची में दो लोगों की मौत हुई इनमें से एक मुदस्सिर नाम का लड़का था. रांची में गोली लगने से घायल मुदस्सिर उर्फ कैफी की उपचार के दौरान शनिवार को रिम्स में मौत हो गई थी। मुदस्सिर इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाता नजर आ रहा था। इस्लाम जिंदाबाद का नारा लगाने के बाद मुदस्सिर को गोली लगी और इसके एक दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। मुदस्सिर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम छाया है। बेटे को गंवाने के गम में डूबी मां के रोने की आवाज से कलेजा कांप जा रहा। मुदस्सिर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अपने इकलौते… बेटे को गंवाने वाली मां के पास सरकार, पुलिस, प्रशासन और व्यवस्था से ढेर सारे सवाल। मुदस्सिर की मां ने कहा कि मेरा इकलौता बेटा था, उसे मार दिया। बेबस मां ने सवाल किया कि क्या इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाना गलत है। क्या ये अपराध है? उन्होंने अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई और कहा कि उसे गोली मारने वाले को मेरे सामने लाया जाए।



