अपराध
बिलासपुर: बादल फटने से हुआ भारी नुकसान

घुमारवीं हिमाचल में बरसात का मौसम शुरू हुआ ही नहीं कि कहीं भूस्खलन, तो कहीं बादल फटने की खबरें। रात को भारी बारिश के चलते कूह मझवाड़ तहसील भगोट में बादल फटा है। जिससे भारी तबाही हुई है। दो गौशाला, दो भैंसे, सात बकरियां बह गई हैं। सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दधोलन लदरौर सड़क पर भटेड़ पुल के समीप सड़क काएक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सउ़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। सड़क के बह जाने से बसें, कारें व अन्य वाहन पूरी तरह रुक गए हैं। लोगों को पैदल मुख्य चौक तक पहुंचना पड़ा। सड़क का कार्य हो रहा है, कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।



