अपराध
रामनगर : घूमने आए थे पंजाब के पर्यटक नदी में बही कार
इतने हादसे हो रहे हैं, लोगों को सचेत भी किया जा रहा है लेकिन फिर भी लोग घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं, नतीजा अपनी जान गवां देना। उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह ऐसा ही दुखद मंजर देखने को मिला। पंजाब के पटियाला निवासी पर्यटकों की कार रामनगर के ढेला नदी के तेज बहाव में बह गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। इनोवा कार में द
स लोग सवार थे। जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल ले लाया गया, उधर उसका उपचार चला है।



