अपराध
शिमला : कोटखाई में पेश आया सड़क हादसा

राजधानी शिमला के कोटखाई में सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल हुए हैं। हादसा डीम कैंची के समीप पेश आया है। शुक्रवार सुबह एचपी कार 09-6130 कोटखाई से शिमला की ओर जा रही थी। इसी बीच डीम कैंची के पास ही अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर उनकी हालत देख उनको सिविल असपताल ठियोग भेजा गया। एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार उम्र 54 साल गांव रेलधार कलबोग के रूप में हुई प्रिंस व मीरा देवी घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है।



