जम्मू: अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल

बरसात के मौसम में कब किधर क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। सुबह बिलासपुर में बादल फटने की खबर और शाम को बाबा अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं काफी संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं। बादल फटने की घटना शाम पांच बजकर 30 मिनट के करीब की बताई जा रही है। फंसे हुए श्रद्धालुओं को रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे में भारी नुकसान की खबर है। बादल फटने की घटना के बाद यात्रा रोक दी गई है।
बता दें श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के पवित्र दर्शन को कतारों में खड़े थे। इसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। साथ ही काफी संख्या में श्रद्धालु फंस गए हैं। हादसे के बाद सबसे पहले आईटीबीपी की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बादल फटने की इस हादसे से बड़ी संख्या में टेंट को नुकसान पहुंचा है। घायलों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।



