अपराध
कसौली : पर्यटकों की कार पर गिरी चट्टान

आज विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो रही है। चार जिलों में आज भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें कांगड़ा, मंडी, सिरमौर व सोलन जिला भी शामिल है। सोलन जिला की पर्यटन नगरी कसौली के नजदीक लैंडस्लाइड हुआ है। मशोबरा सफरमैना के बीच पहाड़ी से चट्टान गिरने से पंजाब नंबर की एक कार पूरी तरह टूट गई। भगवान का शुक्र था कि जिस समय चट्टान गिरी उस समय कार में कोई भी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
चट्टान की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं सड़क से नीचे की ओर स्थित एक भवन की रेलिंग को भी नुकसान हुआ है। पंजाब से कसौली घूमने आए लोग उस समय कार में नहीं थे।



