अपराध
कुल्लू/ चंबा : बाढ़ आने से सहमे लोग

हिमाचल में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश हुई है। इसी कड़ी में चंबा और कुल्लू में बाढ़ के मामले सामने आए हैं। कुल्लू जिला के हुरला भुंतर में बाढ़ आई है। बाढ़ आने की सूचना मिलने के पटवारी को मौके भेजा गया है। बाढ़ शाम चार बजकर 38 मिनट पर आई है। इसमें किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर नहीं है। वहीं अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इससे पहले चार बजे चंबा के गांव लुनेख चांजू में अचानक बाढ़ आ गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने पटवारी को मौके पर भेज दिया। इसमें भी जानी नुकसान की खबर नहीं है। बाकी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



