अंब : दिल्ली कन्वेंट स्कूल अंब की छात्रा का नवोदय स्कूल के लिए चयन

उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटोहड कला की कामाक्षी चौधरी पुत्री जसवीर सिंह का चयन नवोदय स्कूूल के लिए हुआ है। कामाक्षी चौधरी दिल्ली कन्वेंट स्कूल की छात्रा है कामाक्षी चौधरी कामाक्षी की शानदार सफलता स्कूल तथा क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है। कामाक्षी चौधरी दिल्ली कन्वेंट स्कूल अंब में छठी कक्षा में पढ़ती है, पंचायत के प्रधान ने कहा कि उसके नवोदय में चयन से गांव में खुशी की लहर छा गई है तथा पूरे गांव तथा स्कूल को कामाक्षी चौधरी पर गर्व है। स्कूल के प्रबंधक निर्देशक डा प्रवीण राजपूत ने कहा कि हम सबके के लिए यह गौरव पूर्ण विषय है कि हमारे विद्यालय की छात्रा का चयन नवोदय के लिए हुआ है स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि राजपूत ने कहा कि कामाक्षी चौधरी पढऩे के साथ-साथ विद्यालय में होने वाली अन्य गतिविधियों में भी बढ़कर हिस्सा लेती है समस्त स्कूल प्रशासन ने कामाक्षी चौधरी के माता-पिता को उसकी सफलता के लिए बधाई दी है तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।



