शिमला : हिमाचल में मानसून 12 दिन में 66 की की गई जान 34 सड़कें बंद
29 जून से 10 जुलाई तक 66 लोगों की जान गई है। साथ ही 69 लोग जख्मी हुए हैं। चार लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों में हुई हैं। सड़क हादसों में 40, सांप के काटने से सात, पेड़ आदि से गिरने पर आठ डूबने से, चार लेंडस्लाइड से एक बाढ़ से एक करंट लगने से तीन औ
र अन्य कारण से दो की जान गई है। सड़क हादसों की बात करें, तो कुल्लू में सबसे अधिक 15 मंडी में सात, शिमला में पांच चंबा में चार हमीरपुर, सिरमौर व सोलन में 2-2 बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और ऊना में 1-1 की मौत हुई है। बाढ़ से कुल्लू में एक की जान गई है और चार लापता है। लैंडस्लाइड से शिमला में पंजाब निवासी युवती की जान गई है। अब तक 9,3330.71 लाख का नुकसान हुआ है। पीडब्ल्यूडी को 8782.1 लाख की चपट लगी है। अब तक 33 पशुओं की जान गई है। छह कच्चे मकान और एक पक्का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। 38 कच्चे और 11 पक्के घर आंशक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 36 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है।



