अपराध
मंडी : मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में लगभग 50 लाख के नुकसान का अंदेशा है

बारिश के कारण मंडी रिवालसर सड़क पर पेट्रोल पंप के पास खड़ा एक टिप्पर सड़क से नीचे उतर गया। वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली की तारे टूटने से बुद्युत सेबा भी ठप रही। जबकि रिवालसर मंडी, रिवालसर कलखर व रिवालसर से सरकाघाट वाया दुर्गापुर सड़क घंटो बाधित रही। जिन्हें लोक निर्माण विभाग द्वारा कडी मशकत के बाद बहाल किया गया। सड़क मार्ग बंद होने से डयूटी में जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल की एक्सचेंज भवन में बारीश का पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ सहायक अभियंता बीएसएनएल नवनीत कुमार ने बताया कि बारिश का पानी एक्सचेंज में घुसने से भवन के एसी व अन्य उपकरणों को नुकसान हुआ है और वहां बना शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गया है। नगर पंचायत सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि भारी बारिश से लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है।



