अपराध
नूरपुर : डंडों के वार कर मारा डाला अपने पति को

महिला ने डंडों के वार से अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था। महिला ने पहले अपने ब्यान में ओर ही पहेली बुझाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 16 जुलाई को गही लगोड़ निवासी मदन लाल की अपनी पत्नी के साथ कहा सुनी के बाद मौत हो गई थी। अगले दिन पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। पत्नी ने बताया था कि मदन लाल ने शराब पीकर उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया और सीढिय़ों से गिर कर घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस रिपोर्ट और सूचना के आधार पर जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है



