अपराध
ऊना : हवस की भूख इतनी बढ़ गई कि रिश्ते भी तार तार

जिला ऊना के अंब से सटी एक पंचायत में एक युवक ने न रिश्ता देख न उम्र और अपनी ही भतीजी को हवस का शिकार बना दिया। चाचा के बेटे ने अपनी छह साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपी की उम्र 20 साल शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बच्ची की मां की शिकायत पर दर्ज किया है बच्ची की मां कहना है कि रात को करीब दस बजे सोते समय उसकी बेटी ने उसे दर्द होने की बात कही पूछे जाने पर बच्ची ने कहा कि चाचा ने उसे साथ गलत काम किया। मामले की पुष्टि प्रवीण धीमान ने की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



