शिक्षा
Himachal Update- गुरुकुल वरिष्ठ पाठशाला बैजनाथ के 34 बच्चों में से 25 बच्चों ने मेरिट सर्टिफिकेट किया हासिल।
बच्चों ने स्कूल तथा क्षेत्र का नाम किया रोशन l

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 2020-21 में घोषित मैट्रिक के परिणाम में स्थानीय गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैजनाथ के 34 बच्चों में से 25 बच्चों ने मेरिट सर्टिफिकेट हासिल कर स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया l इसी के साथ यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कपूर ने देते हुए तथा खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बैजनाथ क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है l उन्होंने अभिभावकों, बच्चों तथा स्कूल के स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई दी l



