शिक्षा
बुकर पुरस्कार से सम्मानित गीतांजलि श्री भारतीय भाषाओं में महिला लेखन पर रखेंगी अपने विचार

राजधानी शिमला में 16 जून से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष शुरू होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष के लिए गेयटी थियेटर पूरी तरह सज गया हे। उपन्यास ‘टोंब ऑफ सैंड के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित जानी-मानी लेखिका गीतांजलि श्री ‘भारतीय भाषाओं में महिला लेखन पर अपने विचार रखेंगी। ‘आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहे इस उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा मंगलवार को तय की गई है।



