शिक्षा

धर्मशाला : महिलाओं के लिए दो दिवसीय श्रम प्रशिक्षण कैंप का किया आयोजन

राष्ट्रीय श्रम विभाग भारत सरकार द्वारा विकास खंड धर्मशाला के कंड करडियाना पंचायत में जुल गांव की महिलाओं के लिए दो दिवसीय श्रम प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत की 40 महिलाओं को श्रम विभाग द्वारा चलाई गईं योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कैंप में श्रम मंत्रालय भारत सरकार के शिक्षा अधिकारी जगदीप सिंह ने महिलाओं को शशक्तिकरण, स्वावलंबन एवम आत्मनिर्भर बनाने पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया। महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए सुझाव भी दिए। कैंप के दूसरे दिन समापन अवसर पर समाजसेविका एवम प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्षा शकुन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके शशक्तिकरण पर बल दिया और भविष्य में अधिक से अधिक महिलाओं को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित करने की बात कही। कांगड़ा युवा इंटक के अध्यक्ष शुभम सूद ने महिलाओं को श्रम कानूनों, मजदूर नीतियों पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर पंचायत के उप प्रधान सुनील कुमार, जिला युवा इंटक अध्यक्ष कांगड़ा शुभम सूद, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष बीना शर्मा सहित इंटक कार्यकर्ता जगत राम, अनुराधा देवी, रेशमा देवी व अनिता देवी मौजूद रहे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button