शिक्षा

मंडी :एमएस एचसीएल टेक्नोलॉजीज की ओर से एक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी से प्राप्त लिखित प्रेस नोट के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि एमएस एचसीएल टेक्नोलॉजीज की ओर से एक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एचसीएल द्वारा टेक्नोलॉजी कार्यकर्म के अंतग्रत कक्षा 12वीं के छात्रों को कुशल बनाया जाएगा। जिस के लिए एचसीएल टेक्नोलॉजीज की ओर से ट्रेनी आईईटी इंजिनयर और एसोसिएट्स के पद्दों को भरा जाएगा। जिस में प्रशिक्षण अवधि जो की 6-12 महीने की होगी। इस दौरान स्टीपेंड 10,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा और उसके बाद चयनित युवायों को 1-7 से 2-2 लाख रुपए प्रति सालाना वेतन दिया जाएगा। इसके इलावा चयनित युवायों को उच्च शिक्षा भी एचसीएल टेक्नोलॉजी के द्वारा एमिटी यूनिवर्सिटी बिट्स पिलानी शास्त्र यूनिवर्सिटी द्वारा प्रायोजित की जाएगी। जिनकी योग्यता 12वीं गणित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2021 अथवा वर्ष 2022 में पास हो वह दिनांक 18 जून 2022 को प्रात: 10:30 बजे एनआईई यूटी सेंटर नियर बस स्टैंड मंडी में पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को आनलाईंन परीक्षा देनी होगी। जिस में गुनात्मक वर्क निबंध लेखन सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी दस्तावेजों के साथ अपना पासपोर्ट साईज फोटो जरूर साथ लाएं। इंटरव्यू में आने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन न. 7018257223 पर संपर्क किया जा सकता है। और युवा विशेषज्ञ विपल्व ठाकुर आरईई मंडी के फोन न. 9873621285 से भी फोन करके जानकारी ली जा सकती है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button