
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरूही में विश्व योग दिवस 21 जून, उपलक्ष में किए जाने वाले योगिक क्रियाओं का पूर्वाभ्यास विद्यालय में छात्रों और अध्यापकों के द्वारा करवाया किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता अश्वनी कुमार धीमान तथा डा शिव कुमार गर्ग ( शास्त्री ) के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिंतपूर्णी विकास समिति के संयोजक अश्वनी कुमार धीमान ने योग करने से पहले शरीर के शिथलीकरण अभ्यास हेतु आसन व खड़े होकर किए जाने वाले आसन और योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। इसमें त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन, वृक्षासन ,पर्वतासन और ताड़ासन का अभ्यास करवाया गया साथ में ही इस योगासनों के द्वारा होने वाले लाभों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया अभ्यास के बाद छात्रों में योग के प्रति पूरण उत्साह दिखा। इस अवसर पर अश्वनी कुमार धीमान ने बताया की योगा कर्मसु कौशलम तथा स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए और साथ में ही 21 जून के दिन विश्व योग दिवस पर विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा छात्र योगाभ्यास करें और समाज में योग से होने वाले लाभ को घर-घर तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। योग हमारे जीवनचर्या का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। क्योंकि यदि शरीर स्वस्थ है तभी व्यक्ति किसी भी कार्य को पूर्णतया मन लगाकर करने में सक्षम होगा। जब देश के नागरिक स्वस्थ एवं सक्षम होंगे तभी देश में कोई भी कार्य बड़ी ही आसानी से संपन्न किया जा सकता है।



