अपराध
चीनी जासूसों से छापे में मिली थी नोट गिनने वाली मशीन

11 जून को नेपाल सीमा पर बिहार के सीतामढ़ी क्षेत्र में एसएसबी ने दो चीनी नागरिकों लु लैंग और तो यूं हेलंग को पकड़ा था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इन नागरिकों को शरण देने के आरोप में थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिक सु-फाई और उसकी महिला मित्र पेटख रेनूओ को पुलिस ने आज तीन दिन की रिमांड पर लिया। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है।
मिली नोट गिनने वाली मशीन
पुलिस हर रोज नया खुलासा कर रही है। पुलिस को ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव स्थित चीनी नागरिकों के लिए बनाए गए गेस्ट हाउस मैं बैंक में प्रयोग होने वाली नोट गिनने की तीन मशीनें मिली हैं।
सीसीटीवी कैमरों से होगा खुलासा
तीन दिन से सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर तलाश रही पुलिस को सफलता मिली है। डीवीआर पुलिस को मिल गया है। विशेषज्ञ को बुलाकर डीवीआर का डाटा रिकवर करवाया जा रहा है।



