राजगढ़ :सयुंक्त बैठक में लिया चिट्टे के कारोबार को कसने का फैसला

राजगढ़ गांव के लोगों ने शिरगुल मंदिर में विभिन्न संगठनों की आयोजित सयुंक्त बैठक में यह लिया कि चिट्टे के कारोबार पर शिकंजा कसने के
लिए स्थानीय लोग अपना पूरा सहयोग करेंगे और इस कारोबार में सलिंप्त लोगों को पकड़वाने में प्रशासन व पुलिस का सहयोग करेंगे। बैठक में युवान फाऊंडेशन, व्यापार मंडल, पूर्व सैनिकों व समाजसेवियों ने भाग लिया और पुरे प्रदेश के साथ-साथ राजगढ़ क्षेत्र के युवाओं में बढ़ रहे चिट्टे की लत पर चिंता व्यक्त की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविन्द राय ने कहा कि आग की तरह फैल रहे चिट्टे के नशे पर काबू पाने के लिए राजगढ़ में शीघ्र ही नशा निवारण कमेटी का गठन किया जाएगा और इस तरह के नशों पर नकेल कसने के लिए स्थानीय लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। समाजसेवी राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हाल ही में सामने आए चिट्टे के मामलों में स्थानीय युवाओं की स्लिंप्त्ता चिंता का विषय है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज को समय रहते जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समस्या पर काबू पाने के लिए शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के साथ एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया जाएगा और इस कारोबार में सलिंप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में विधायक व सांसद को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह खेद का विषय है कि राजगढ़ में भी चिट्टे जैसे नशे के मामले सामने आने लगे है, लेकिन अभी तक क्षेत्र में आपूर्ती करने वालों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस नशे में सलिंप्त युवाओं पर कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।



