शिक्षा
कांगड़ा : 21 जून से शुरू, मल्टी टास्क वर्कर्स के साक्षात्कार

राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं व राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर्स के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार तथा प्रमाण पत्रों के सत्यापन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
प्रारंभिक शिक्षा खंड जवाली की अधिकारी नीना कुमारी ने बताया कि एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार 21 जून से शुरू हो रहे हैं तथा साक्षात्कार व प्रमाण पत्रों का सत्यापन एसडीएम जवाली कार्यालय में निर्धारित तिथियों को, 10 बजे होगा।



