शिक्षा

धर्मशाला: शिक्षा बोर्ड जमा दो रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा

शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2021-22 के लिए हुई जमा दो की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसका रिजल्ट 93.91 प्रतिशत रहा है। कुल 88013 बच्चे इस परीक्षा में बैठे थे, इनमें 82342 पास हुए हैं। पहले दस स्थानों पर मैरिट में कुल 92 बच्चे आए हैं। इनमें 76 पर बेटियों का कब्जा रहा है, जबकि लड़कों के हिस्से महज 16 स्थान आए हैं। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. सुरेश सोनी ने बताया कि यह परीक्षा नई शिक्षा नीति के तहत दो टर्म में ली गई थी। उन्होंने बताया कि एसवीपीएम गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की वाणी गौतम ने 494 (98.8 प्रतिशत)अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर दो छात्राएं व एक छात्र रहा है। इनमें रावमापा बरठीं, बिलासपुर की अक्षिता शर्मा, इशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी हार समलोटी की शगुन राणा व न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर हमीरपुर के क्षितिज शर्मा के 493-493 (98.6 प्रतिशत) अंक आए हैं। तीसरे स्थान पर रावमापा धुस्साड़ा के आर्यन पुरी 492 (98.4 प्रतिशत)रहे हैं।

आट्र्स में छात्राओं ने मारी बाजी
आट्र्स के टाप टैन में कुल 20 स्टूडेंट्स रहे हैं। इनमें सभी स्थानों पर छात्राएं रही हैं। साइंस में पहले दस स्थानों पर 53 स्टूडेंटस रहे हैं। इनमें 39 छात्राएं हैं, जबकि छात्र महज 14 हैं। कामर्स के 19 स्थानों में 17 छात्राएं हैं,जबकि महज दो छात्र हैं।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button