अंब : केसीसीबी ने जागरूक किए आईटीआई प्रशिक्षु

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित (केसीसीबी) अंब ने आज आईटीआई नैहरियां में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर प्रशिक्षुओं को जागरूक किया। जिसकी अध्यक्षता कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र अंब के एजीएम राकेश शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं व ग्रामीणों को बैंक में खाता खोलने वाले दस्तावेजों , शिकायत निवारण के तरीकों, केवाइसी, डिजिटल बैंकिंग, शिक्षा ऋण , कैशलेस लेनदेन, सुरक्षा बीमा योजना तथा विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओं के बारे में जानकारियां दीं । उन्होंने बताया कि आने वाला समय डिजिटल युग है और सभी बैंक में अपना खाता जरूर खुलवाएं । एटीएम कार्ड का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें । साथ ही सावधान व स्तर्क रहें। अपना एटीएम कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और ओटीपी नंबर कभी किसी से शेयर न करें। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के समूह अनुदेशक सुरेंद्र सिंह, अनुदेशक सुनील दत्त, सुरेश कुमार, जीवना कुमारी, आशा रानी, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक नैहरियां के स्टाफ सदस्य राहुल शर्मा,करमचंद,आरती वूमन वैल्फेयर सोसायटी मैड़ी की चेयरपर्सन राज रानी व अरुण लटृठ आदि मौजूद रहे ।



