शिक्षा
पालमपुर : अमूल्य और सारिका को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने जमा दो परीक्षा परिणाम में प्रदेश में छठा और नवां स्थान हासिल करने वाली दोनों छात्राओं और उनके परिजनों को बधाई दी।
परमार ने कहा कि रावमा.पाठशाला डरोह की अमूल्य सूद व सारिका ने मेरिट लिस्ट में पूरे प्रदेश में छठा व नवां स्थान हासिल कर अपना और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से सुलाह विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
परमार ने आज ननाओं स्थित गृह कार्यालय में दोनों छात्राओं से भेंट कर उनकी इस उपलब्धि की शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इनके माता पिता व गुरुजनों को भी बधाई दी और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



