रिवालसर : बच्चे के स्कूल में गिरने से स्कूल प्रबंधन ने नहीं दिया प्राथमिकता उपचार

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत रिवालसर के एक निजी स्कूल में हाफ टाइम में खेल रहे एक बच्चे को गिरने से आई चोट के बाद प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध न करवाने पर बच्चे के अभिभावक ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के कई संगीन आरोप लगाए हैं। बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका नौ वर्षीय बेटा जो 5वीं कक्षा में पढ़ता है, जो स्कूल मैदान में खेलते समय गिरने से चेहरे पर गंभीर चोट लगने से बुरी तरह से घायल हो गया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और बच्चे को उसी हाल पर छोड़ दिया न तो उसे कोई प्राथमिक सुविधा उपलब्ध करवाई और न ही बच्चे के माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी । जब चोटिल छात्र के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन से इस बारे शिकायत की, तो उन्होंने उल्टे धौंस दिखाई तथा बच्चे को किसी और स्कूल में पढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने अलग से इस संबंध में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई है।



