कुनिहार : जमा दो की परीक्षा में अर्की उपमंडल की बेटियों नेे टॉप टेन में बनाई जगह

संभव चैरिटबल संस्था कुनिहार ने अर्की उपमंडल की तीन बेटियों नेे प्रदेश में जमा दो की परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाई उन्हें सम्मानित किया। संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर ने कुनिहार के गांव सिहांवा की शगुन सिंह , अर्की क्षेत्र के गांव चंडी की हर्षिता तथा मांगू की रुबीना को उनके घर व विद्यालय जाकर तीनो बेटियों को प्रदेश भर में टॉप टेन में जगह बनाने पर बधाई दी। उन्होंने मोमेंटो ,धाटू व प्रोत्साहन राशि देकर बेटियों को सम्मानित कर मोटिवेट करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतिभा कंवर ने तीनों बच्चियों को आस्वासन दिया कि भविष्य में कभी भी पढ़ाई व अन्य किसी भी सुविधा के लिए संस्था हमेशा आपके साथ खड़ी है।
संस्था पिछले कई सालों से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय है व बेटियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ गरीब बेटियों की पढ़ाई,बजुर्गों की सहायता, पौधा रोपण व अन्य सामाजिक गतिविधियों में हर समय आगे रहती है। कोरोना काल मे भी संस्था ने जहां जरूरत मंदों को राशन पहुंचाकर उनकी सहायता की, तो वहीं मास्क व सैनीटाइजर भी संस्था ने जरूरत मंदों को वितरित किए।



