शिक्षा
कंडाघाट : घैनटी जमा दो का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा कंडाघाट हिमाचल प्रदेश स्कूली शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घैनटी जमा दो का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस विद्यालय की छात्रा मुस्कान व अरुण ने 86 फीसदी अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुस्कान ने 436 अंक प्राप्त किए। इसी विद्यालय की छात्रा कुसुम ने 431 अंक प्राप्त किए। जबकि पायल ने 407 अंक प्राप्त किए विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन लाल ने सभी अध्यापकों के प्रति आभार प्रकट किया है। उनकी कड़ी मेहनत से यह अच्छा परिणाम निकल पाया है।



