शिक्षा
मंडी : एचएएस टापर अभिषेक बरवाल की सफलता की कुछ ऐसी है कहानी

हिमाचल प्रशासनिक सेवा यानी एचएएस का रिजल्ट आने के बाद से हर तरफ इसे क्वालिफाई करने वालों की ही चर्चा है। अभिषेक बरवाल एचएएस टापर रहे हैं, जबकि द्वितीय स्थान कुनिका को हासिल हुआ है। इसके अलावा दीक्षित राणा, विपिन कुमार व चिराग शर्मा का चयन हिमाचल प्रशासनिक सेवा में हुआ है। मंडी जिला के संधोल क्षेत्र के अभिषेक बरवाल ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में टॉप किया है। रोजाना आठ से नौ घंटे पढ़ाई कर उन्होंने यह मंजिल हासिल की है।



