अपराध
जोगिंद्रनगर : सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

उपमंडल जोगिंद्रनगर में वीरवार सुबह सड़क किनारे एक लाश पेड़ से लटकी हुई बरामद हुई है घटना के बाद जोगिंद्रनगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है मामला हत्या या आत्महत्या का है इसकी जांच पुलिस कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर प्रीतम जरियाल ने बताया कि शहर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर गांव आरठी में सड़क किनारे लगे पेरपिट के रिफ्लेक्टिव को बंधक बनाकर 25 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि मृतक आरती गांव से संबंध नहीं रखता है। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि जल्द ही शव की शिनाख्त कर ली जाएगी।



